पूर्व जिप अध्यक्ष बसंती देवी ने ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं
साह टोला, ठाकुर टोला, डीलर टोला, कौवाढाव महतो टोला के ग्रामीणों से की मुलाकात
गोड्डा भाजपा की नेत्री सह पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बसंती देवी ने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को गांव-गांव जाकर सुन रही हैं. वे सदर प्रखंड के विभिन्न गांवों के लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनकर पदाधिकारियों तक पहुंचाने का काम कर रही हैं. इस दौरान बसंती देवी गोड्डा प्रखंड के बड़ी कल्याणी गांव के साह टोला, ठाकुर टोला, डीलर टोला, कौवाढाव महतो टोला के ग्रामीणों से मिलकर जन समस्याओं से अवगत हुईं. बसंती देवी ने ग्रामीणों की ओर से आवास से लेकर गांव के नाले आदि से हो रही परेशानी को सुनने के बाद समस्या के निराकरण को लेकर आश्वस्त किया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए