पारिवारिक विवाद में विवाहिता ने खाया जहर, मौत

Updated:
विज्ञापन

परिजनों ने गंभीर स्थिति में महिला को शाम 4-5 बजे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

पथरगामा थाना क्षेत्र के छोटी कल्याणी गांव की घटना, छानबीन में जुटी पुलिस प्रतिनिधि, गोड्डा पथरगामा थाना क्षेत्र के छोटी कल्याणी गांव में विवाहिता पिंकी देवी (40) ने पारिवारिक कलह से तंग आकर खुदकुशी कर ली है. परिजनों ने गंभीर स्थिति में महिला को शाम 4-5 बजे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. हालांकि महिला के पति लीलो पूर्वे बताया कि वह काम कर रहा था. घर आकर देखा तो वह बेहोश पड़ी थी. जहर खाने से स्थिति खराब हो गयी थी. परिजनों ने गांव में ही किसी निजी वाहन से सदर अस्पताल लाया गया. लेकिन सदर अस्पताल पहुंचने के बाद डाॅ राजन ने महिला को मृत घोषित कर दिया. सदर अस्पताल में पुलिस ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों ने परिजनों का फर्द बयान लिया. पति ने बताया कि घटना के तुरंत बाद विवाहिता के भाई को भी सूचना दे दी है. परिजनों ने पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया. इसके बाद पुलिस के समझाने के बाद रविवार को पोस्टमार्टम कराने पर राजी हो गयी. अस्पताल कर्मियों ने घटना की जानकारी पथरगामा थाने को दे दी है. कुछ लोगों ने बताया कि पति-पत्नी में आपस में नहीं बन रहा था. किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था. देर शाम तक परिजन घर चले गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola