तेज गर्जना के बीच खेत में गिरी अकाशीय बिजली, 65 वर्षीय बुजुर्ग की गयी जान
मृतक। Prabhat Khabar Network
बसंतराय के जमनीकोला गांव में खेत में काम कर रहे 65 वर्षीय नक्षत्र यादव की अचानक गिरी आकाशीय बिजली से मौत हो गई. इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.
बसंतराय : बसंतराय थाना क्षेत्र के जमनीकोला गांव स्थित बथानी टोला में मंगलवार की शाम आकाशीय बिजली गिरने से बहियार में काम कर रहे 65 वर्षीय नक्षत्र यादव की मौके पर ही मौत हो गयी. अचानक हुए इस हादसे से पूरे गांव में मातम पसर गया. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
बहियार में काम कर रहे थे नक्षत्र यादव
जानकारी के अनुसार, नक्षत्र यादव मंगलवार की शाम करीब पांच बजे बहियार में अपना काम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. आसमान में तेज गर्जना के साथ बिजली चमकने लगी. इसी बीच अचानक आकाशीय बिजली नक्षत्र यादव के ऊपर गिर गयी. वज्रपात की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गये और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी.
घटनास्थल पर दौड़े ग्रामीण
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गयी. ग्रामीण तत्काल घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन तब तक नक्षत्र यादव की मौत हो चुकी थी. ग्रामीणों ने घटना की सूचना उनके परिजनों को दी. सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और शव देखते ही दहाड़ मारकर रोने लगे.
बथानी टोला में शोक की लहर
अचानक हुई इस घटना से जमनीकोला के बथानी टोला में शोक की लहर दौड़ गयी. ग्रामीणों ने बताया कि नक्षत्र यादव रोज की तरह बहियार में काम कर रहे थे. मौसम अचानक खराब होने और तेज गर्जना के बीच हुए वज्रपात ने उनकी जान ले ली.
पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की
घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गयी. इसके बाद बसंतराय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की.
मुआवजा देने की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की स्थिति को देखते हुए सरकारी प्रावधान के तहत उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए