पथरगामा के धमसांय में आरोग्य मंदिर का रास्ता बना तालाब,घुटनेभर पानी में पहुंच रहे मरीज

Updated:
विज्ञापन

आरोग्य मंदिर के सामने सड़क पर जमा बरसात का पानी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरसात के कारण पथरगामा के धमसांय में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का मुख्य मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया है. स्वास्थ्य कर्मियों और मरीजों को घुटने भर पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में बाधा आ रही है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पथरगामा: आयुष्मान आरोग्य मंदिर धमसांय के सामने सड़क पर बरसात का पानी जमा होने से स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण आरोग्य मंदिर का मुख्य रास्ता ही तालाब में तब्दील हो गया है.

विज्ञापन

स्थिति यह है कि स्वास्थ्य कर्मियों और ग्रामीणों को घुटने भर पानी से होकर आरोग्य मंदिर पहुंचना पड़ रहा है. स्वास्थ्य जांच कराने आने वाले मरीजों, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की परेशानी और बढ़ गयी है.

पानी देखकर लौट रहे मरीज

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर लंबे समय से जलजमाव की समस्या बनी हुई है. कई मरीज रास्ते में पानी जमा देखकर आरोग्य मंदिर तक पहुंचे बिना ही लौटने को मजबूर हो जाते हैं.

ग्रामीणों का कहना है कि मामूली बारिश के बाद भी यहां पानी जमा हो जाता है और कई दिनों तक जलजमाव बना रहता है.

न नाली, न पानी निकासी की व्यवस्था

ग्रामीणों के मुताबिक सड़क के किनारे समुचित नाली नहीं है और न ही बारिश के पानी की निकासी के लिए कोई प्रभावी व्यवस्था की गयी है. इसके कारण बारिश का पानी सड़क पर ही जमा रहता है.

जलजमाव के कारण जहां आवागमन बाधित हो रहा है, वहीं गंदा पानी लंबे समय तक जमा रहने से संक्रमण फैलने का खतरा भी बना हुआ है.

‘मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने में न हो परेशानी’

ग्रामीणों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से आरोग्य मंदिर के सामने तत्काल जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है. साथ ही आरोग्य मंदिर तक पहुंचने वाले रास्ते को ऊंचा कराने की मांग भी की गयी है.

ग्रामीणों का कहना है कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर ग्रामीणों को जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण केंद्र है. ऐसे में उसके मुख्य रास्ते पर जलजमाव की समस्या का जल्द समाधान जरूरी है, ताकि मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों को परेशानी न हो.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola