महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने किया खरीफ बीज वितरण का शुभारंभ
झारखंड सरकार किसानों को उपलब्ध करा रही है धान बीज
महागामा प्रखंड के कुशमहरा पैक्स में किसानों के लिए धान बीज वितरण का शुभारंभ किया गया. महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने विधिवत धान बीज वितरण का उदघाटन फीता काटकर किया गया. दर्जनों किसानों को एनएससी कंपनी की एमटीयू 70/29 प्रजाति के धान बीज का वितरण विधायक ने अपने हाथों किया. इस दौरान विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार समय पर किसानों को अच्छी प्रजाति का धान बीज उपलब्ध करा रही है. किसानों के लिए धान का बीज पैक्स में उपलब्ध है. किसान समय पर बीज का उठाव अपने पैक्स केंद्र से कर सकते हैं. मौके पर अब्दुल मन्नान, 20 सूत्री अध्यक्ष फिरोज अख्तर, 20 सूत्री उपाध्यक्ष बिपिन बिहारी सिंह, पैक्स अध्यक्ष अब्दुल हन्नान, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी भूदेव मंडल, योगेंद्र रजक, कृषक मित्र सुरेश प्रसाद, डॉ लक्ष्मण, मिनसार आदि मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए