अवधेश प्रजापति को पोड़ैयाहाट से कांग्रेस प्रत्याशी बनाने की मांग

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Sep 2024 11:02 PM

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट प्रखंड के बारा गांव में कांग्रेस से जुड़े प्रबुद्ध लोगों ने की बैठक

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट प्रखंड के अल्पसंख्यक गांव बारा में कांग्रेस से जुड़े प्रबुद्ध लोगों ने बैठक की, जिसकी अध्यक्षता गांव के ही मो अली हुसैन ने की. बैठक में गांव के सर्वाधिक अल्पसंख्यक समाज से जुड़े सदस्यों के बीच एक स्वर में कांग्रेस से पोड़ैयाहाट विधान सभा से लगातार क्षेत्र में काम कर रहे कांग्रेस के प्रदेश सचिव अवधेश प्रजापति को उम्मीदवार बनाने पर जोर दिया. इस दौरान ग्रामीणों का कहना था कि श्री प्रजापति लगातार उनके संपर्क में हैं और इंडिया गठबंधन के लिए सबसे बेहतर है. कहा कि प्रदेश व राष्ट्रीय कांग्रेस नेतृत्व से प्रतिनिधि मंडल जाकर अनुरोध करेंगे कि इस बार श्री प्रजापति को उम्मीदवार बनाया जाये. पोड़ैयाहाट विधानसभा की जनता को श्री प्रजापति पर काफी विश्वास है. नये चेहरे को लोग देखना पसंद कर रहे हैं. बैठक में मोहम्मद जमाल, मो रकीब, मो इशाक, मो यासीन, मो समसुद्दीन, मो समसुल, मो जियाउल आदि मुख्य रूप से शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola