दामाद को नशे का सेवन कराकर जलाने का आराेप, अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन

ठाकुरगंगटी स्थित भगैया में घटना को दिया गया अंजाम

विज्ञापन

गोड्डा जिले के ठाकुरगंगटी के भगैया में दामाद को नशे का सेवन कराकर जलाने का आरोप लगाया गया है. जलाये जाने के बाद दामाद सागर मंडल सदर अस्पताल में इलाजरत है. घायल दामाद को भगैया स्थित ससुराल में जलाने की बात कही गयी है. इस संबंध में जानकारी होने पर पंजवारा थाना क्षेत्र के चजेरा से गोड्डा अस्पताल पहुंची घायल की मां मंदोदरी देवी ने बताया कि उसके ससुराल में घटना को अंजाम दिया गया है. उनका घायल बेटा भगैया स्थित ससुराल गया था. ससुराल में ही दादा ससुर कारू मंडल, सास शीला देवी व पतोहू सुनीता देवी ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है. सभी ने बेटे को नशा का सेवन कराये जाने के बाद रस्से से बांध दिया और जलाने की घटना को अंजाम दिया. युवक 50 प्रतिशत से अधिक जल गया है, जिसका उपचार सदर अस्पताल में किया जा रहा है. बेटे की हालत देखकर मां मंदोदरी देवी का रो-रोकर बुरा हाल था. घायल की मां ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने ही बेरहमी से घटना को अंजाम दिया है. घायल की मां ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

पोड़ैयाहाट में जलायी गयी विवाहिता के बहन की भी हालत खराब, मायागंज में भर्ती

वहीं दो दिनों पहले पोड़ैयाहाट के अमुवार में जलायी गयी विवाहिता की बहन पायल कुमारी की हालत भी ठीक नहीं है. पायल भी बुरी तरह जल गयी है. चिकित्सकों के अनुसार पायल तकरीबन 70-75 फीसदी तक जल गयी है. पायल का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किये जाने के बाद भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया, जहां उपचार किया जा रहा है. मालूम हो कि इस मामले में परिजन के बयान पर पुलिस द्वारा पति पर विवाहिता को जिंदा जलाने का केस दर्ज किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola