सर्पदंश से राजाभिट्टा के लिट्टी गांव के युवक की मौत

Updated at : 14 Aug 2024 11:08 PM (IST)
विज्ञापन
सर्पदंश से राजाभिट्टा के लिट्टी गांव के युवक की मौत

सर्पदंश के काफी देर बाद इलाज कराने सदर अस्पताल लाया गया

विज्ञापन

सर्पदंश से जिले में फिर एक युवक की मौत हो गयी. मृतक युवक का नाम सुनील किस्कू है. मृतक सुंदरपहाड़ी के लिट्टी गांव का रहने वाला था. देर रात युवक की सर्पदंश से जान चली गयी. जानकारी के अनुसार युवक सर्पदंश के काफी देर बाद इलाज कराने सदर अस्पताल लाया गया था. इसलिये युवक की जान नहीं बचायी जा सकी. एंटी वेनम की दवा दिये जाने के बाद भी युवक की जान नहीं बचायी जा सकी. युवक की मौत के बाद शव को देर रात ही परिजनो द्वारा सदर अस्पताल से घर ले जाया गया. पोस्टमॉर्टम भी नहीं कराया गया. बताया जाता है कि युवक का परिवार झाड़-फूंक आदि में लग गया था. इसलिए युवक को लाने मेें देर हुई और जान चली गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola