स्टैंड किरानी पुत्र के साथ मारपीट के आरोप में प्राथमिकी दर्ज, दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गाली-गलौज करते हुए खुलेआम की थी मारपीट

विज्ञापन

गोड्डा जिले के पोडै़याहाट थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार निवासी बस स्टैंड किरानी दीपक के पुत्र राजकुमार दां के साथ मारपीट के आरोप में पोड़ैयाहाट बाजार के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है. गुरुवार को पोड़ैयाहाट थाना कांड संख्या 54/24 के अभियुक्त गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के चित्रगुप्त कॉलोनी निवासी सुमित आनंद (वर्ष) एवं विक्की गुप्ता (वर्ष) बाजार निवासी को धारा 341, 323, 324, 307, 504, 506, 34 आइपीसी के तहत जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार पोडै़याहाट गांव निवासी दीपक दां के पुत्र राज कुमार दां के लिखित आवेदन में उल्लेख किया था कि बुधवार शाम लगभग 4 बजे में अपने चाचा के चाय दुकान में था. तभी सफेद रंग का स्कॉर्पियो वाहन संख्या जेएच 040-2759 अज्ञात अपराधी चढ़े हुए थे. बताया कि वाहन आने के साथ ही उनके पास रोक दिया और गाली-गलौज करते हुए खुलेआम मारपीट करना शुरू कर दिया. इस दौरान बाजार में लोगों की भीड़ होने के कारण घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को देने के बाद दोनों युवक पकड़े गये. आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि उन्हें जान से मारने की नीयत से गला दबाने का प्रयास किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola