'सबकी योजना, सबका विकास' पर जोर, ग्रामसभा से योजनाएं चुनने की अपील

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ करते बीडीओ व अन्य. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गायत्री महायज्ञ में गूंजे वैदिक मंत्र, दीप महायज्ञ के साथ हुआ अनुष्ठान का समापन

विज्ञापन

गोड्डा: गोड्डा के ठाकुरगंगटी प्रखंड सभागार में बुधवार को ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मुखिया, पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, बीएलई (बीएचएलइ) तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार मंडल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक संतोष कुमार एवं राजेश यादव ने उपस्थित प्रतिभागियों को जीपीडीपी योजना के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली तथा योजनाओं के चयन की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी.

इस अवसर पर बीडीओ विजय कुमार मंडल ने कहा कि सबकी योजना, सबका विकास अभियान के तहत ग्राम पंचायतों के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से सरकार यह योजना संचालित कर रही है. उन्होंने कहा कि ऐसी विकास योजनाओं का चयन किया जाना चाहिए, जिनका लाभ समाज के अधिक से अधिक लोगों को मिले और जिनका प्रभाव धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे.

उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मियों से प्रत्येक गांव में ग्रामसभा आयोजित कर ग्रामीणों की सहभागिता एवं सहमति से विकास योजनाओं का चयन सुनिश्चित करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से तैयार योजनाएं ही ग्रामीण विकास को नई दिशा देंगी और सरकार के उद्देश्यों को सफल बनाएंगी.

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुखिया मनोरंजन महतो, आशा देवी, सविता देवी, सालोमी मुर्मू, मंझली देवी तथा प्रतीक कुमार झा सहित पंचायत प्रतिनिधि, कर्मचारी एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थीं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola