पोड़ैयाहाट पुलिस ने तीन लाख रुपये किये जब्त

Updated:
विज्ञापन

चुनाव के निमित बनाये गये चेकपोस्ट पर दंडाधिकारी व पुलिस को कैश हाथ लगा

विज्ञापन

गोड्डा. जिले के पोड़ैयाहाट के कंवराडोल चेकपोस्ट पर मंगलवार की देर रात जांच टीम को तीन लाख रुपये कैश हाथ लगा है. दरअसल, कैश एक मैजिक वाहन से बिहार ले जाया जा रहा था. यह पैसा मिठाई कारोबारी का है. हंसडीहा में मिठाई देकर कारोबारी लौट रहा था. बदले में उक्त राशि ले जा रहा था. तभी चुनाव के निमित बनाये गये चेकपोस्ट पर दंडाधिकारी व पुलिस को कैश हाथ लगा. इसकी सूचना तत्काल पोड़ैयाहाट पुलिस को दी गयी. पुलिस द्वारा बरामद कैश को विधिवत जब्त किया गया. मैजिक वाहन व सवार को छोड़ दिया गया है. मालूम हो कि विस चुनाव को लेकर किसी प्रकार का भारी भरकम कैश ले जाना दंडनीय हैं तथा जब्त करने का निर्देश है. जब्त कैश की पुष्टि पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी विनय यादव ने की है. इसके एक दिन पहले भी नगर थाना की पुलिस ने रामनगर के पास वाहन जांच के दौरान तीन लाख रुपये मोबाइल कारोबारी से बरामद किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola