पुलिस बल ठहराव के लिए पुलिस बल ने किया निरीक्षण
एसडीपीओ ने आवासन सेंटर का लिया जायजा
पथरगामा. विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर मंगलवार को एसडीपीओ अशोक कुमार रविदास ने पुलिस बल के साथ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान एसडीपीओ ने चुनाव को लेकर बाहर से आने वाले पुलिस बल के ठहराव की व्यवस्था को लेकर भवनों का भी भौतिक रूप से जायजा लिया. भवन में बिजली, पानी, शौचालय समेत मूलभूत सुविधाओं के साथ पुलिस बल के ठहरने के लिए समुचित व्यवस्था की जानकारी ली. एसडीपीओ ने लोगांय, रानीपुर, कोरका उच्च विद्यालय, भलसुंधिया स्थित स्वास्थ्य केंद्र भवन का निरीक्षण किया. मौके पर थाना प्रभारी रामसूरत यादव समेत बड़ी संख्या में जवान मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए