गोड्डा-पोड़ैयाहाट अंतर्गत एनएच पर सड़क हादसा

Updated:
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार के धक्के से घायल अधेड़ की इलाज के क्रम में अस्पताल में माैत

विज्ञापन

गोड्डा. थाना क्षेत्र अंतर्गत गोड्डा-पोड़ैयाहाट एनएच 133 पर कार के धक्के से घायल 54 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के क्रम में मौत हो गयी. मृतक की पहचान जिले के पोड़ैयाहाट के हरियारी गांव के बब्लू किस्कू (54) के रूप में हुई. बताया गया कि बब्लू शुक्रवार देर शाम को मेला देखने गया था. मेला देखने के क्रम में ही बब्लू सड़क पार कर रहा था. तभी टाटा नेक्सॉन कार की चपेट में आने से हादसा हो गया. गोड्डा की ओर जा रही बेकाबू टाटा नेक्सॉन चार पहिये वाहन से जबर्दस्त धक्का लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के क्रम में बब्लू की माैत हो गयी. परिजनों ने बताया कि मृतक बब्लू काली पूजा को लेकर लगे मेले देखने के लिए गया था. इस दौरान सड़क पार करने के दौरान हादसा हो गया. शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों द्वारा ले जाया गया. इस संबंध में थाना प्रभारी विनय यादव ने बताया कि ज्ञात वाहन के पर तेजी से धक्का मारने का मामला दर्ज किया गया है. बताया कि केस दर्ज कर वाहन की खोजबीन की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola