महागामा से दीपिका पांडेय का नामांकन आज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पहुंचेंगे कांग्रेस नेता गुलाम मीर सहित महागठबंधन के नेता

विज्ञापन

महागामा. महागामा विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन प्रत्याशी दीपिका पांडे सिंह 24 अक्तूबर को नामांकन दाखिल करेंगी. इसके बाद ऊर्जानगर राजेंद्र स्टेडियम में आमसभा को संबोधित करेंगी. जिसमें कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रभारी गुलाम मीर, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, छत्तीसगढ़ नेता प्रतिपक्ष मोहन अलकाम, बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील खान के अलावा गोड्डा की पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष कल्पना देवी शामिल होंगी. सभा को लेकर राजेंद्र स्टेडियम में भव्य मंच व बैरिकेडिंग किया गया है. महागठबंधन प्रत्याशी के नामांकन में पूरे विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ स्टेडियम में जमा होगी. इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी पूरी कर ली गयी है. नामांकन के पूर्व प्रत्याशी दीपिका पांडे सिंह देवघर में बाबा बैजनाथ की पूजा अर्चना करने के बाद योगिनी स्थान व महागामा प्राचीन दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी. इसके बाद अनुमंडल कार्यालय में नामांकन दाखिल करेंगी. इसके बाद स्टेडियम में आमसभा को संबोधित करेंगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola