गोड्डा में गंदे पानी की शिकायत करना भाइयों को पड़ा भारी: पड़ोसी ने एक का सिर फोड़ा तो दूसरे पर फेंका तेजाब

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर.

गोड्डा के डुमरिया गांव में गंदा पानी जमा होने का विरोध करने पर पड़ोसी ने दो भाइयों पर जानलेवा हमला किया, एक का सिर फोड़ा और दूसरे पर तेजाब फेंका.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गोड्डा. मोतिया ओपी क्षेत्र के देवंधा पंचायत अंतर्गत डुमरिया गांव में गंदे पानी के निकास को लेकर हुआ विवाद हिंसक हो गया. शिकायत करने पहुंचे दो भाइयों पर पड़ोसी और उसके पुत्रों ने हमला कर दिया. आरोप है कि हमलावरों ने एक भाई का लाठी-डंडे से सिर फोड़ दिया, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे दूसरे भाई पर तेजाब फेंक दिया. तेजाब के हमले में वह गंभीर रूप से झुलस गया. दोनों घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

गंदे पानी की शिकायत लेकर पहुंचे थे दोनों भाई

जानकारी के अनुसार, डुमरिया गांव निवासी विपिन मंडल और उनके भाई संजय मंडल के घर के पास पड़ोसी निरंजन साह के घर से निकलने वाला गंदा पानी जमा हो रहा था. लगातार पानी जमा रहने से दोनों भाई परेशान थे. इसी समस्या को लेकर विपिन मंडल अपने भाई संजय मंडल के साथ पड़ोसी के घर शिकायत करने पहुंचे थे.

बात शुरू होते ही बिगड़ी स्थिति

बताया गया कि दोनों भाइयों ने गंदे पानी के निकास को लेकर निरंजन साह से बातचीत शुरू की. इसी दौरान विवाद बढ़ गया. आरोप है कि निरंजन साह और उनके पुत्रों ने आपा खो दिया और दोनों भाइयों के साथ मारपीट शुरू कर दी.

यह भी पढ़ें:

राजमहल में बर्तन बदलने के बहाने घर में घुसी महिला:पाउडर छिड़कर 3 लाख के जेवर लेकर फरार

लाठी-डंडे से हमला, सिर फूटा

आरोप है कि हमलावरों ने विपिन मंडल पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया. हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी और सिर फट गया. इसके बाद विवाद और बढ़ गया.

विपिन पर हमला होते देख उनके भाई संजय मंडल ने विरोध किया और बीच-बचाव करने पहुंचे. इसी दौरान आरोप है कि उन पर तेजाब फेंक दिया गया. तेजाब की चपेट में आने से संजय झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गये.

चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजन, अस्पताल में भर्ती

घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे. दोनों घायल भाइयों को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है.

पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने मोतिया ओपी पुलिस को लिखित आवेदन दिया है. आवेदन में आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गयी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है और घटना के कारणों तथा आरोपों की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola