सेमीफाइल जीतकर फाइनल में पहुंची राजमहल परियोजना की टीम
बंगाल के बांकोला एरिया में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
इसीएल द्वारा आयोजित इंटर एरिया फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच में राजमहल परियोजना की टीम ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली है. इस संबंध में फुटबॉल टीम के कोच अनिल सवैया ने बताया कि इसीएल द्वारा पश्चिम बंगाल के बांकोला एरिया में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसमें इसीएल अंतर्गत 13 खनन एरिया की टीमें शामिल है. राजमहल क्षेत्र से फुटबॉल कोच अनिल सवैया के नेतृत्व में 18 सदस्यीय टीम प्रतियोगिता में भाग ले रही है. सेमीफाइनल मैच में राजमहल एरिया की टीम ने बांकुरा एरिया टीम को 4-1 से पराजित कर जीत दर्ज किया है. फुटबॉल कोच अनिल ने बताया कि पिछले वर्ष इंटर एरिया फुटबॉल प्रतियोगिता में राजमहल परियोजना की टीम उपविजेता बनी थी. इस बार विजेता बनने के लक्ष्य को लेकर पूरे दमखम से 27 सितंबर को टीम फाइनल मैच खेलेगी. इसको लेकर अभ्यास जारी है. इंटर एरिया फुटबॉल मैच के सेमीफाइनल मैच में राजमहल एरिया के जीत पर राजमहल परियोजना के अधिकारियों व कर्मियों ने टीम को बधाई दिया है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए