अमौर गांव में खाना बनाने के दौरान महिला गंभीर रूप से झुलसी
Author Sanjeet kumar
Updated:
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार, गंभीर मरीज को गोड्डा रेफर
विज्ञापन
बलबड्डा थाना क्षेत्र के अमौर गांव में बुधवार को खाना बनाते समय अनीता देवी की साड़ी में आग लग गयी. महिला के शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर एकत्रित हुए और आग को बुझाया. आग बुझाने पर पता चला कि महिला पूरी तरह झुलस चुकी थी. पति पगलु तांती ने 108 एम्बुलेंस की मदद से झुलसी पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मेहरमा पहुंचाया. ऑन ड्यूटी डॉ. प्रणव कुमार ने महिला की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए गोड्डा रेफर कर दिया. डॉ. प्रणव कुमार ने बताया कि महिला की स्थिति गंभीर है और उसे गोड्डा के सदर अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भेजा गया है.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन