राज्य सरकार के हृदय परिवर्तन को लेकर की पूजा-अर्चना

Updated:
विज्ञापन

गंगटा स्थित सरना स्थल पर जाकर हडताली अनुसचिवीय संघ के कर्मचारियों ने की प्रार्थना

विज्ञापन

हड़ताली अनुसचिवीय समाहरणालय संवर्ग कर्मियों द्वारा सरकार के हृदय परिवर्तन के उद्देश्य से विभिन्न धर्म व संप्रदाय के पूजा स्थलों पर जाकर पूजा-अर्चना की गयी. इस कड़ी में हड़ताली कर्मियों द्वारा गुरुवार को गंगटा स्थित सरना स्थल पर जाकर सरकार के हृदय परिवर्तन हेतु पूजा और प्रार्थना की गयी. संघ के जिला अध्यक्ष शीतलाल सोरेन के नेतृत्व में पूरे विधि-विधान के साथ सरना स्थल में प्रार्थना की गयी. इस दौरान हड़ताली कर्मी बड़ी संख्या में थे. अध्यक्ष देवीलाल सोरेन ने बताया कि झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ समाहरणालय संवर्ग अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर पिछले 22 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. हड़ताल के 11वें दिन भी सरकार द्वारा वार्ता हेतु कोई पहल नहीं किये जाने के कारण कर्मचारी सरकार की संवेदनहीनता से परेशान हैं. जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज शुक्रवार को मस्जिद में प्रार्थना की जाएगी. शनिवार को चर्च और सोमवार को मंदिर में सरकार का हृदय परिवर्तन हेतु विशेष प्रार्थना की जाएगी. साथ ही बताया कि बुधवार को हवन भी कराया जाएगा. कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संघ के उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे राज्य में चलाया जा रहा है. सभी जिला मुख्यालय में आज सरना स्थल पर सरकार का हृदय परिवर्तन हेतु प्रार्थना की गयी है. मौके पर देवीलाल सोरेन, महेंद्र सोरेन, जिसू मुर्मू, सविता मुर्मू, राकेश कुमार झा, आलोक कुमार, शमशाद आलम, संजीर हसन, प्रिंस कुमार, अनिता हेंब्रम, आरती झा, कैलाश प्रसाद साह, सीमा कुमारी, आसिफ नसीम, प्रदीप रजक, फ्रांसिस मुर्मू, निरंजन कुमार, अशोक कुमार पंडित, कविता देवी, श्याम प्रसाद सिंह, नर्मदेश्वर पंडित, शबनम मुर्मू, अनिता किस्कू, रंजीत कुमार, सुनील टुडू, संदीप टुडू सहित दर्जनों हड़ताली कर्मचारी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola