घरेलू विवाद में युवती ने विषैला पदार्थ खाकर दे दी जान

Updated:
विज्ञापन

देर रात होने के कारण युवती के शव का पोस्टमॉर्टम सोमवार की सुबह करायी गयी

विज्ञापन

पथरगामा थाना क्षेत्र के बांसभिठा गांव की 19 साल की आदिवासी युवती ने घरेलू विवाद में विषैले पदार्थ का सेवन करके जान दे दी. घटना रविवार देर शाम की है. युवती को अचेत हालत में गोड्डा सदर अस्पताल लाया गया. कुछ देर तक युवती का सदर अस्पताल में उपचार भी चला, लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गयी. देर रात होने के कारण युवती के शव का पोस्टमॉर्टम सोमवार की सुबह करायी गयी. नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी ने शव का पंचनामा तैयार कर मृतक के परिजनों का फर्द बयान लिया. हालांकि परिजनों ने बताया है कि बेटी कुछ दिनों से डिप्रेशन की शिकार हो गयी थी. वहीं पुलिस का कहना है कि घरेलू विवाद में युवती ने विषैले पदार्थ का सेवन करके जान दे दी. संभवत: इसी कारण से जहर खा लिया. पुलिस द्वारा लिये गये फर्द बयान को पथरगामा थाना भेजा जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola