भाजपा की सरकार बनते है 2025 में देवदांड़ बनेगा प्रखंड : डॉ निशिकांत दुबे

Updated:
विज्ञापन

डॉ दुबे स्थानीय लोगों से मिले और हालचाल भी जाना

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्रनाथ सिंह के पक्ष में प्रचार करने सोमवार की शाम गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे पोड़ैयाहाट के देवदांड़ पहुंचे. इस दौरान सांसद डॉ दुबे ने देवदांड़ की जनता को भरोसा दिलाया कि इस बार यदि राज्य में भाजपा की सरकार बनती है, तो 2025 में सबसे पहले देवदांड़ को प्रखंड का दर्जा मिलेगा. इसके लिए उन्होंने जनता से मुखातिब होकर वादा किया. डॉ दुबे स्थानीय लोगों से मिले और हालचाल भी जाना. सांसद डॉ दुबे ने कहा कि पोड़ैयाहाट का विकास जिस हिसाब से होना चाहिए था, नहीं हो पाया. कहा कि देवेंद्रनाथ सिंह को एक बार मौका देकर झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने में योगदान देना चाहिए. बताया कि प्रखंड बन जाने से क्षेत्र में रोजगार के नये अवसर खुलेंगे. हॉस्पिटल में सुविधाएं बढ़ेगी. पोड़ैयाहाट सीट इस बार जनता के आशीर्वाद से भाजपा की झोली में जाएगी. जनता ने परिवर्तन का मन बन लिया है. इसके बाद विकास की लंबी लकीर खींची जाएगी. इसके पूर्व सांसद ईसाई धर्मावली के फादर से भी मिले.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola