पंसस ने गरीब असहाय के बीच किया कंबल वितरण
गरीब परिवार के बीच 100 कंबल का वितरण
ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के रूंजी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य इंद्रजीत मंडल ने गरीब व निसहाय के बीच कंबल का वितरण किया. उन्होंने बताया कि कड़ाके की ठंड चल रही है. पछुआ हवा के कारण ठंड में काफी इजाफा हो गया है. लोग कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहे है. इस पंचायत अंतर्गत पड़ने भिगंडा गांव के ऐसे गरीब परिवार के बीच 100 कंबल का वितरण किया गया. उन्होंने बताया कि खासकर इस पंचायत अंतर्गत अधिकतर लोग मजदूरी कर अपना जीवन-यापन करते हैं. कहा कि इस पंचायत में कुल सात गांव है, जहां बारी-बारी से सभी गांव के लोगों को कंबल का वितरण दिया जाएगा, ताकि ठंड में परेशानी का सामना ना करना पड़े.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए