भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में चुनावी तैयारियों को लेकर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

तीनों विधानसभा चुनाव में भाजपा की तैयारियों को लेकर किया विचार-विमर्श

विज्ञापन

भाजपा जिला किसान मोर्चा के कोर कमेटी की बैठक स्थानीय कार्यालय में की गयी, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय मंत्री सह प्रदेश विधानसभा प्रभारी राम नरेश तिवारी एवं संथाल परगना प्रभारी तूफान माहथा एवं विश्वनाथ रामानी मुख्य रूप से पहुंचे थे. बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गयी. जिले के तीनों विधानसभा चुनाव में भाजपा की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में देवघर के जिलाध्यक्ष, प्रदेश मंत्री प्रणिता झा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती, जिला महामंत्री मुरारी चौबे, राजेश टेकरीवाल, जिला उपाध्यक्ष अजय शाह एवं संथाल परगना किसान मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी फनीलाल कुशवाहा, जिला अध्यक्ष हरिनारायण महतो, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन झा, जिला महामंत्री मुकेश कुमार सिंह, ठाकुर शिवेंद्र सिंह एवं भाजपा के लोग कार्यक्रम में शामिल रहे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola