राज्य स्तरीय सेमिनार में होम्योपैथी के भविष्य पर मंथन

Updated:
विज्ञापन

राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय का 22वां स्थापना दिवस संपन्न

विज्ञापन

गोड्डा /पथरगामा. पथरगामा प्रखंड के परसपानी स्थित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल ने अपना 22वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया. इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में राज्य स्तरीय होम्योपैथिक सेमिनार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत होम्योपैथी के जनक सैमुअल हैनीमैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई. प्राचार्य डॉ अशोक पासवान, डॉ जी अली, डॉ सपना गुप्ता, डॉ. फारुकी सहित अन्य अतिथियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए. सेमिनार में होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के महत्व, वर्तमान स्वरूप और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई. दिल्ली से आईं डॉ. सपना गुप्ता ने महाविद्यालय को राज्य का गौरव बताते हुए यहां के वातावरण और व्यवस्था की सराहना की. प्राचार्य ने कॉलेज की शैक्षणिक उपलब्धियों और क्षेत्रीय लाभों पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं व गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही. समापन संवाद और सम्मान समारोह के साथ हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola