रामगढ़ में पोड़ैयाहाट के युवक की सड़क दुर्घटना में मौत
बाइक की आमने-सामने टक्कर में घटनास्थल पर हुई थी मौत
पोड़ैयाहाट प्रखंड के सुगाबथान निवासी इनोसेंट मुर्मू (25 वर्ष) पिता निकोलस मुर्मू की सड़क दुर्घटना में दुमका के रामगढ़ में मौत हो गयी है. मृतक इनोसेंट मुर्मू दुमका में एमए की पढ़ाई कर रहा था. अपने घर सुगाबथान से दुमका जाने के क्रम में रामगढ़ के कटनी गांव के पास हादसा हो गया. बताया जाता है बाइक की आमने-सामने टक्कर होने के कारण इनोसेंट मुर्मू की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. स्प्लेंडर पर सवार युवक के सिर में चोट लगी एवं एक हाथ टूटा है. घटना की जानकारी भाजपा एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुशील टुडू को फोन पर मिलते ही इनोसेंट के परिजनों को आपबीती घटनाओं के बारे में जानकारी दी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए