बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना, तेज धूप व गर्मी से मिली राहत

Updated at : 08 May 2024 11:40 PM (IST)
विज्ञापन
बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना, तेज धूप व गर्मी से मिली राहत

अगले तीन दिनों तक कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना

विज्ञापन

गोड्डा जिले में बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है. मंगलवार की देर शाम तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने जिलेवासियों को तेज धूप व गर्मी से फिलहाल निजात दिला दी है. इससे लोगों ने राहत की सांस ली है. मालूम हो कि मंगलवार को देर शाम जिले में तेज हवा के साथ झमाझम वर्षा हुई. इसके बाद से मौसम सुहावना हो गया. बारिश होने के बाद लोगो को गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग के रजनीश राजेश के अनुसार गोड्डा क्षेत्र में 10 मिमी तथा पथरगामा क्षेत्र में 24 मिमी वर्षा हुई है. बताया कि बारिश की संभावना अगले तीन दिन भी बनी हुई है. ऐसे में अभी कम से कम दो तीन दिनों तक तो कड़कड़ाती धूप की गुंजाइश काफी कम है. लोगों को 11 तक राहत मिलने की उम्मीद है. साथ ही तापमान में भी गिरावट रहेगी. हालांकि बीते तीन दिनों से जिले में 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के तापमान से राहत मिली है. कुल मिलाकर सभी प्रखंडों में खुशनुमा मौसम का आनंद जिलेवासी उठा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola