पत्नी के हत्यारोपी को पुलिस ने भेजा जेल

अभियुक्त के पुत्र के लिखित आवेदन पर कांड दर्ज
पथरगामा थाना कांड संख्या 106/24 धारा 302 के प्राथमिकी अभियुक्त थाना क्षेत्र के चिलकारा गांव निवासी राम प्रसाद दास को पथरगामा पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गोड्डा जेल भेज दिया. इस संबंध में थाना प्रभारी अभिनव आनंद से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि अभियुक्त के पुत्र धर्मवीर दास के लिखित आवेदन पर कांड दर्ज किया गया है. आवेदन में कहा गया है कि अभियुक्त ने पत्नी की हत्या सिर पर कुदाल मारकर कर दी. मालूम हो कि गुरुवार को घरेलू विवाद में मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें विवाहिता फूलो देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी थी. आनन-फानन में विवाहिता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा लाया गया, जहां चिकित्सक ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




