पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

दोनों अभियुक्त कांड दर्ज के बाद से चल रहे थे फरार
पथरगामा थाना की पुलिस ने गुरुवार को पथरगामा थाना कांड संख्या 07/24 के अभियुक्त पप्पू साह व भूजल साह लतौना गांव निवासी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गोड्डा जेल भेज दिया. मालूम हो अभियुक्त के ऊपर धारा 341, 323, 325, 326, 307, 504, 506, 354 बी /34 भादवि के तहत मामला दर्ज था. इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी अभिनव आनंद ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्त कांड दर्ज के बाद से फरार चल रहे थे. बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त को गांव से पुलिस द्वारा छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




