भगवती देवी माताजी के महाप्रयाण दिवस पर दीप महायज्ञ का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

अखिल विश्व गायत्री परिवार की संस्थापिका हैं भगवती देवी माताजी

विज्ञापन

अखिल विश्व गायत्री परिवार की संस्थापिका भगवती देवी माताजी के महाप्रयाण दिवस पर दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया. इस दौरान महागामा के बसुवा चौक महावीर मंदिर में गायत्री परिवार से जुड़े सदस्यों ने माताजी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर सैकड़ों दीप जलाया. महागामा प्रज्ञा मंडल की निक्की श्वेता सिन्हा ने कहा कि यह दीपक की ज्योति लोगों के घरों में, मन में, दिलो में और प्रत्येक व्यक्ति की चेतना में प्रकाश उत्पन्न करे. इसी भाव को लेकर अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रज्ञा मंडल, महिला मंडल महागामा की बहनों द्वारा दीप महायज्ञ आयोजित किया गया है. बताया गया कि मन की स्वच्छता से विवेक जागृत होता है. इस दौरान दीप यज्ञ में सविता देवी, कलावती देवी, शशिकांत जायसवाल, ममता देवी, सरस्वती रंजन सहित अन्य लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola