बड़ा केंदुआ गांव में आग लगने से फूस का घर जलकर राख

Updated:
विज्ञापन

घटना के समय घर में नहीं था कोई सदस्य, आग लगने के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

बोआरीजोर प्रखंड क्षेत्र की राजाभिठा पंचायत अंतर्गत बड़ा केंदुआ गांव में आग लगने से एक फूस का घर जलकर राख हो गया. घटना के समय घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. वार्ड सदस्य पवन कुमार ने बताया कि अचानक झोपड़ी के निचले हिस्से से आग लगनी शुरू हुई, जिसने देखते ही देखते पूरे फूस के घर को अपनी चपेट में ले लिया. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा घर जलकर राख हो गया. उन्होंने बताया कि घर के मालिक अनंत साह अपने परिवार के साथ पिछले कई दिनों से गोड्डा में रह रहे हैं. इस कारण घटना के समय घर खाली था. राजाभिठा पंचायत के मुखिया सुखलाल सोरेन ने बताया कि घर मालिक की पत्नी गीता देवी ने लगभग एक माह पूर्व गांव के कुछ लोगों के विरुद्ध मारपीट का मामला थाना में दर्ज कराया था. शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें डायन बताकर प्रताड़ित किया जाता है. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इधर, घटना की सूचना मिलने पर बोआरीजोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की. थाना प्रभारी योगेश कुमार यादव ने बताया कि आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. उन्होंने कहा कि जिस फूस के घर में आग लगी, वहां कोई व्यक्ति निवास नहीं कर रहा था. झोपड़ी के समीप घर मालिक का एक पक्का मकान भी है, जिसे आग से कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. थाना प्रभारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola