महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ सुमनलता ने लिया पदभार

Updated:
विज्ञापन

पूर्व प्राचार्या डॉ. इंदिरा तिवारी के अलावा कर्मचारीगण रहे उपस्थित

विज्ञापन

स्थानीय महिला कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य के रूप में डॉ सुमनलता ने पदभार ग्रहण कर लिया. श्रीमती लता ने निवर्तमान प्राचार्य डॉ ललन कुमार झा से प्रभार लिया. वे महिला कॉलेज गोड्डा की अर्थशास्त्र विभाग की सीनियर प्राध्यापक के रूप में है. कॉलेज में उनकी वरिष्ठता के आधार पर राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के पत्र के आलोक में कॉलज प्रबंधन कमेटी सचिव द्वारा प्रभारी प्राचार्या के पद पर नियुक्त किया. पूर्व प्राचार्य ललन झा ने अपना प्रभार डॉ. सुमन लता को सौंप दिया. इस दौरान महिला कॉलेज एवं गोड्डा कॉलेज की पूर्व प्राचार्या डॉ. इंदिरा तिवारी के अलावा कॉलेज के तमाम शिक्षक एवं शिक्षक कर्मचारी गण उपस्थित थे. पदभार के बाद कॉलेज के प्राध्यापक प्रो सांवरा तब्बसुम, प्रो ब्रजेश मिश्रा, प्रो संजीव कुमार सहित सभी शिक्षक व शिक्षकेत्तरकर्मियों ने बुके देकर सम्मानित किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola