पोड़ैयाहाट के लता दिकवानी में फंदे से लटक कर युवक ने की खुदकुशी

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार किये जाने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा

विज्ञापन

गोड्डा थाना क्षेत्र के लत्ता दिकवानी गांव के रहने वाले 26 वर्षीय युवक चंदन राय ने बगीचे में लगे पेड़ में झुलकर खुदकुशी कर ली, युवक ने गमछे का फंदा बनाया और तथा उसी में लटक गया. खोजबीन के क्रम में बगीचे में युवक का शव मिलने की सूचना दी गयी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी, जिसके बाद पुलिस पहुंची. हालांकि तब तक शव को पेड़ से नीचे उतारा जा चुका था. पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार किये जाने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. मालूम हो कि मृतक मजदूरी करता था और अपने सगे छोटे भाई के साथ घर में ही रहता था. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक मानसिक अवसाद में रहता था. साथ ही अत्यधिक मात्रा में नशे का सेवन करता था. परिजनों ने भी पुलिस को इस बात की जानकारी दी है. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी :

थाना प्रभारी विनय यादव ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंचीं. प्रथम दृष्टतया मामला सुसाइड का है. यूडी केस दर्ज किया जाएगा और बाद में जांच पड़ताल की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola