पोड़ैयाहाट में नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज
Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 16 Feb 2026 10:33 PM
शादी का झांसा देकर ले जाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़िता के पिता ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. शिकायत के अनुसार, उनकी पुत्री बीते दिन स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, किंतु देर शाम तक वापस नहीं लौटी. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका. खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि बिहार के बांका जिला अंतर्गत कटोरिया थाना क्षेत्र के दरवी गांव निवासी संतोष दरवे के पुत्र सन्नी कुमार पर लड़की को शादी का प्रलोभन देकर अपहरण करने का आरोप है. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी. इस संबंध में थाना कांड संख्या 21/26 दर्ज किया गया है. थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है तथा पुलिस विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर जांच में जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










