सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत

मिर्जाचौकी-बोआरीजोर मुख्य मार्ग के पेट्रोल पंप के समीप देर रात्रि वाहन की चपेट में आया युवक
ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के मिर्जाचौकी-बोआरीजोर मुख्य मार्ग के पेट्रोल पंप के समीप देर रात्रि वाहन की चपेट में आ जाने से निपिन यादव (30 वर्ष) पिता जगदीश यादव घायल हो गया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार मृतक पेट्रोल पंप के समीप अपने मोबाइल से किसी से बात कर रहा था, तभी पीछे की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुरी तरह से घायल हो गया. आम लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए भगैया पहुंचाया गया. स्थिति बिगड़ते देख उसे देर रात्रि हरिदेवी रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक पथरगामा थाना क्षेत्र के खैरा गांव का रहने वाला बताया जाता है. उपस्थित चिकित्सक सह प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि मृतक को दाढ़ी के निकट ज्यादा चोट लगी थी. सामान्य स्थिति थी. सुबह अचानक सिने में दर्द उठा और उसकी मौत हो गयी. परिजन शव को अपने साथ ले गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




