जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र समय पर करें निर्गत : पाठक

Updated:
विज्ञापन

बोआरीजोर प्रखंड सभागार में जनप्रतिनिधियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

विज्ञापन

बोआरीजोर प्रखंड के सभागार भवन में बुधवार को मुखिया, पंचायत सचिव एवं वार्ड सदस्यों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण के दौरान जिला सांख्यिकी पदाधिकारी राजेश कुमार पाठक ने जन्म एवं मृत्यु निबंधन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की. प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए जिला सांख्यिकी पदाधिकारी राजेश कुमार पाठक ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि जन्म एवं मृत्यु का निबंधन करने से पूर्व प्रत्येक मामले की सूक्ष्म एवं गंभीर जांच अवश्य की जाये, ताकि किसी भी गलत व्यक्ति का निबंधन न हो सके. उन्होंने बताया कि जन्म एवं मृत्यु का निबंधन 21 दिनों तक पंचायत स्तर पर, 21 दिनों के बाद एक वर्ष तक प्रखंड स्तर पर, तथा एक वर्ष के बाद अनुमंडल कार्यालय स्तर पर किया जाता है.

ऑनलाइन प्रक्रिया, सभी दस्तावेज आवश्यक

उन्होंने यह भी जानकारी दिया कि वर्तमान में जन्म एवं मृत्यु का निबंधन ऑनलाइन माध्यम से किया जाता है. निबंधन से पूर्व सभी आवश्यक दस्तावेजों का होना अनिवार्य है. साथ ही उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि निबंधन प्रक्रिया में किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाये. इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश कुमार सिंह, ग्राम पंचायत सचिव गरीब हरिजन, किशोर झा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola