ePaper

बकाया ग्रेच्युटी भुगतान नहीं होने पर करेंगे धरना-प्रदर्शन : सोनाराम

Updated at : 29 Jan 2026 11:09 PM (IST)
विज्ञापन
बकाया ग्रेच्युटी भुगतान नहीं होने पर करेंगे धरना-प्रदर्शन : सोनाराम

ललमटिया एमजीआर रेलवे लाइन में ठेका मजदूरों की बैठक

विज्ञापन

ललमटिया एमजीआर रेलवे लाइन केबिन में एमजीआर रेलवे लाइन में कार्यरत ठेका मजदूरों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता संथाल परगना औद्योगिक मजदूर संघ के अध्यक्ष राम जी साह ने की. अध्यक्ष राम जी साह ने बताया कि फरक्का एनटीपीसी में ठेका मजदूर कार्यरत हैं, लेकिन ठेकेदार द्वारा उन्हें आवश्यक सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं. उन्होंने कहा कि ठेकेदार एमपी भगत के अधीन कार्यरत मजदूरों को 27 माह से ग्रेच्युटी का भुगतान बकाया है और इसे तुरंत भुगतान किया जाना चाहिए. बैठक में मजदूर संघ के सचिव सोनाराम मड़ैया ने कहा कि फरक्का एनटीपीसी में अन्य ठेकेदार, निजामुल और प्रदीप टुडू ने अपने ठेका मजदूरों को ग्रेच्युटी का भुगतान कर दिया है, जबकि एमपी भगत ने भुगतान नहीं किया है. इसका असर ठेका मजदूरों में आक्रोश के रूप में देखा जा रहा है. उन्होंने चेतावनी दिया कि यदि दो दिनों के अंदर बकाया ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं किया गया, तो मजदूर रेलवे लाइन के बगल में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने कहा कि एनटीपीसी प्रबंधन अपने समझौते के अनुसार कार्य नहीं कर रहा है. ज्ञात हो कि 119 भू-विस्थापित लोगों में मात्र 37 को ही कार्य पर रखा गया है, जबकि समझौते के अनुसार 60% सामान्य लोगों और 40% भू-विस्थापित लोगों को रोजगार मिलना था. बैठक में दिलीप हांसदा, पंचू किस्कू, सुलेमान किस्कू, तलकू मुर्मू सहित अन्य मजदूर भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola