30 शिक्षकों को प्रधानाध्यापक बनाये जाने पर जताया हर्ष

Published at :23 Jan 2017 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
30 शिक्षकों को प्रधानाध्यापक बनाये जाने पर जताया हर्ष

शेष शिक्षकों की प्राेन्नति के लिए डीएसइ से मिलेंगे शिक्षक गोड्डा : मध्य विद्यालय गोड्डा में रविवार को अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष आनंद रजक ने की. महासचिव सुदिष्ट प्रसाद ने बताया कि बैठक के दौरान कुल 30 शिक्षकों को प्रधानाध्यापक के पद पर प्रोन्नति दिये जाने […]

विज्ञापन

शेष शिक्षकों की प्राेन्नति के लिए डीएसइ से मिलेंगे शिक्षक

गोड्डा : मध्य विद्यालय गोड्डा में रविवार को अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष आनंद रजक ने की. महासचिव सुदिष्ट प्रसाद ने बताया कि बैठक के दौरान कुल 30 शिक्षकों को प्रधानाध्यापक के पद पर प्रोन्नति दिये जाने पर हर्ष व्यक्त करते शिक्षकों द्वारा जिला शिक्षा स्थापना समिति के प्रति आभार व्यक्त किया.
23 जनवरी को डीएसइ से मिलकर बचे प्रधानाध्यापक के पद पर प्रोन्नति तथा ग्रेड थ्री एवं ग्रेड फोर में विज्ञान एवं कला के शिक्षकों को एक साथ प्रोन्नति दिये जाने की मांग की जायेगी. मौके पर उपाध्यक्ष ओम प्रकाश दास, जनार्दन मंडल, राधाकांत साह, प्रमोद कुमार चौबे, सुरेश कुमार,मृत्युंजय कुमार प्रेमी, कृष्ण कुमार झा, कंचन कुमार ठाकुर, देवेंद्र कुमार मेहरा, कृष्ण कुमार यादव, सुकुमार मेहरा, सुभाष मेहरा आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola