50 हजार की लकड़ी जब्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Dec 2016 5:56 AM (IST)
विज्ञापन

छापेमारी . डीएफओ ने अवैध आरा मिल को किया सील डीएफओ ने सिमानपुर आरा मिल में की छापेमारी अवैध आरा मिल संचालन की मिली थी गुप्त सूचना मिल संचालक गिरफ्तार, मिल को किया सील मेहरमा : डीएफओ राम भरत ने बलबड्डा थाना क्षेत्र के सिमानपुर पंचायत के सिमानपुर गांव के आरा मिल में रविवार को […]
विज्ञापन
छापेमारी . डीएफओ ने अवैध आरा मिल को किया सील
डीएफओ ने सिमानपुर आरा मिल में की छापेमारी
अवैध आरा मिल संचालन की मिली थी गुप्त सूचना
मिल संचालक गिरफ्तार, मिल को किया सील
मेहरमा : डीएफओ राम भरत ने बलबड्डा थाना क्षेत्र के सिमानपुर पंचायत के सिमानपुर गांव के आरा मिल में रविवार को छापेमारी कर 50 हजार की अवैध लकड़ी को जब्त किया है. गुप्त सूचना पर डीएफओ ने छापेमारी करते मिल के सामानों को भी जब्त सील कर दिया है. संचालक रंजीत शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. डीएफओ ने बताया कि यह आरा मिल अवैध रूप से चलाया जा रहा था. गुप्त सूचना मिली थी. छापेमारी कर मिल के सामानों व लकड़ी को जब्त करने के अलावा संचालक को गिरफ्तार किया गया है. वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गयी है. मौके पर बोआरीजोर वन क्षेत्र के रेंजर रामचंद्र पासवान आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




