संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने पर दिया जोर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 May 2016 1:19 AM (IST)
विज्ञापन

एएनएम व सहिया को दिये कई निर्देश महगामा : महगामा के सहिया भवन में संस्थागत प्रसव व इंद्रधनुष कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्देश दिया गया है. गोड्डा से आये प्रशिक्षक महिला चिकित्सक वनदेवी झा, चिकित्सा प्रभारी डाॅ जेपी भगत व यूनीसेफ के धनंजय त्रिवेदी ने कहा कि कलस्टर की बैठक में संस्थागत प्रसव पर […]
विज्ञापन
एएनएम व सहिया को दिये कई निर्देश
महगामा : महगामा के सहिया भवन में संस्थागत प्रसव व इंद्रधनुष कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्देश दिया गया है. गोड्डा से आये प्रशिक्षक महिला चिकित्सक वनदेवी झा, चिकित्सा प्रभारी डाॅ जेपी भगत व यूनीसेफ के धनंजय त्रिवेदी ने कहा कि कलस्टर की बैठक में संस्थागत प्रसव पर जोर दिया गया. सहियाओं को गर्भवती महिलाओं के देखभाल करने पर बल दिया.
संस्थागत प्रसव के लिए वाहनों के प्रयोग की बात कही. कहा कि सहिया व एएनएम स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर प्रसव कराने की कोशिश करें. वहीं मिशन इंद्रधनुष को भी सफल बनाने पर जोर दिया. बताया कि कोई भी समस्या हो वे अविलंब चिकित्सा प्रभारी से संपर्क कर निदान में जुटे. साथ ही साथ परिवार नियोजन कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दिया. मौके पर महगामा प्रखंड के एएनएम व बीटीटी आदी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




