मेहरमा बीडीओ के िखलाफ जांच का आदेश

रांची/गोड्डा : मुख्यमंत्री के सचिव सुनील वर्णवाल ने कहा है कि सरकारी संपत्ति की लूट कतई बरदाश्त नहीं की जायेगी. किसी व्यक्ति द्वारा सरकार की संपत्ति पर अवैध रूप से कब्जा कर लेना एक गंभीर मामला है और इसे बढ़ावा देनेवाले सरकारी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई सबसे पहले होनी चाहिए. श्री वर्णवाल मंगलवार को मुख्यमंत्री […]
रांची/गोड्डा : मुख्यमंत्री के सचिव सुनील वर्णवाल ने कहा है कि सरकारी संपत्ति की लूट कतई बरदाश्त नहीं की जायेगी. किसी व्यक्ति द्वारा सरकार की संपत्ति पर अवैध रूप से कब्जा कर लेना एक गंभीर मामला है और इसे बढ़ावा देनेवाले सरकारी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई सबसे पहले होनी चाहिए. श्री वर्णवाल मंगलवार को मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र में आये मामलों की समीक्षा कर रहे थे.
इस क्रम में मेहरमा (गोड्डा) और हिरणपुर (पाकुड़) के प्रखंड विकास पदाधिकारियों की कार्यशैली की जांच का निर्देश दिया गया. साथ ही हजारीबाग डीडीसी को एक मामले में सात दिनों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




