जन उपयोगी योजनाओं का करें चयन : किशोर झा

Updated:
विज्ञापन

एक बैच में 42 प्रशिक्षकों को दिया जाता है प्रशिक्षण

विज्ञापन

बोआरीजोर प्रखंड के प्रशिक्षण भवन में पंचायत सचिव एवं वार्ड सदस्यों के अंतिम बैच के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ. जीपीएस किशोर झा ने बताया कि सबकी योजना सबका विकास अभियान के तहत प्रखंड के सभी 22 पंचायत के पंचायत सचिव एवं वार्ड सदस्य को 7 पंचायत का बैच बनाकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है. एक बैच में 42 प्रशिक्षक को प्रशिक्षण दिया जाता है. इसका मुख्य उद्देश्य है कि गांव के ग्रामीण को सरकारी योजना की जानकारी देना एवं सरकार की योजना गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है. ग्राम सभा के दौरान मूलभूत योजना का चयन करना है, ताकि योजना से अधिक से अधिक ग्रामीण को लाभ मिल सके. प्रशिक्षक सेबेस्तियन ने प्रोजेक्टर के माध्यम से योजना चयन की जानकारी विस्तार से दिया. प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने हिंदी एवं संथाली भाषा में भी विस्तार से जानकारी दिया. मौके पर शैलेश ठाकुर, शशिधर यादव, उत्तम कुमार मंडल, सुरेश मरांडी आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola