जिले में खेल की अपार संभावना : राकेश

Updated at :01 Sep 2013 4:06 AM
विज्ञापन
जिले में खेल की अपार संभावना : राकेश

गोड्डा : जिला क्रिकेट एसोसिएशन के बैनर तले शनिवार को गांधी मैदान में सात दिवसीय नि:शुल्क क्रिकेट कैंप का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन गुमला एसपी राकेश बंसल ने किया. श्री बंसल ने कहा कि जिले में खेल के विकास की अपार संभावना है. खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है. उन्होंने मैदान में […]

विज्ञापन

गोड्डा : जिला क्रिकेट एसोसिएशन के बैनर तले शनिवार को गांधी मैदान में सात दिवसीय नि:शुल्क क्रिकेट कैंप का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन गुमला एसपी राकेश बंसल ने किया. श्री बंसल ने कहा कि जिले में खेल के विकास की अपार संभावना है. खेल से शारीरिक मानसिक विकास होता है.

उन्होंने मैदान में खेल रहे बच्चों की उपस्थिति पर प्रसन्नचित होकर खेल के प्रति समर्पण पर एसोसिएशन के प्रयास की सराहना की है. कैंप का लाभ लेने के लिये सैकड़ों की संख्या में बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी.

जेएससीए के सदस्य ने दिया ट्रेनिंग

राज्य एसोसिएशन के सदस्य ओम प्रकाश लाल राज्य के अंपायर सह रणजी के ट्रेनर ने बच्चों को क्रिकेट का प्रशिक्षण दिया. मौके पर एसोसिएशन के सचिव रंजन कुमार उज्जवल घोष, शेखर पाठक, किरमान अंसारी, रीतेश मंडल, अजीत कुमार, प्रीतम,मुकेश आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola