देर रात अगलगी की घटना में 60 हजार की ईख जल कर राख

Published at :25 Mar 2015 1:04 AM (IST)
विज्ञापन
देर रात अगलगी की घटना में 60 हजार की  ईख जल कर राख

महगामा : प्रखंड के घाट गम्हरिया पंचायत के घाट गोडि़या गांव के बहियार में अगलगी की घटना में हजारों मूल्य का का ईख जल कर खाक हो गया. ग्रामीणों ने आस-पास के तालाब व कुआं से पानी लाकर खेत में लगी आग पर काबू पाया. जानकारी में ग्रामीणों ने बताया कि गांव के रामप्रसाद राय […]

विज्ञापन

महगामा : प्रखंड के घाट गम्हरिया पंचायत के घाट गोडि़या गांव के बहियार में अगलगी की घटना में हजारों मूल्य का का ईख जल कर खाक हो गया. ग्रामीणों ने आस-पास के तालाब व कुआं से पानी लाकर खेत में लगी आग पर काबू पाया. जानकारी में ग्रामीणों ने बताया कि गांव के रामप्रसाद राय के ईख के खेत में रात करीब आठ बजे अचानक आग लग गयी.

अगलगी में करीब डेढ़ बीघा में लगी ईख पूरी तरह जल कर राख हो गया. एकत्रित ग्रामीणों ने आस-पास से पानी लाकर किसी तरह आग पर काबू पाया. पीडि़त किसान रामप्रसाद ने आकलन कर बताया कि अगलगी में 60 हजार रुपये का ईख बरबाद हुआ है. मामले की सूचना महागामा अंचल को दें दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola