ePaper

हेमंत सोरेन ने कहा, नक्सली प्रशांत पार्टी सदस्य भी नहीं है, भाजपा ने कहा, गलत बोल रहे हेमंत

Updated at : 31 Aug 2019 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
हेमंत सोरेन ने कहा, नक्सली प्रशांत पार्टी सदस्य भी नहीं है, भाजपा ने कहा, गलत बोल रहे हेमंत

रांची/गोड्डा : रांची से गिरफ्तार एक लाख रुपये के इनामी नक्सली प्रशांत ठाकुर के झामुमो युवा मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष होने के सवाल पर झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि वह पार्टी का सदस्य भी नहीं है. श्री सोरेन शुक्रवार को जामताड़ा परिसदन में प्रेस वार्ता में बोल रहे थे़ उन्होंने कहा […]

विज्ञापन
रांची/गोड्डा : रांची से गिरफ्तार एक लाख रुपये के इनामी नक्सली प्रशांत ठाकुर के झामुमो युवा मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष होने के सवाल पर झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि वह पार्टी का सदस्य भी नहीं है. श्री सोरेन शुक्रवार को जामताड़ा परिसदन में प्रेस वार्ता में बोल रहे थे़
उन्होंने कहा कि अगर भाजपा को भगाने के लिए उन्हें खुद की बलि भी देनी होगी, तो वे इसके लिए तैयार हैं. वहीं,झामुमो के चार विधायकों के पार्टी छोड़ने के सवाल पर हेमंत ने कहा कि यह भाजपा का प्लांटेड न्यूज है. उन्होंने कहा कि इस बार झामुमो का नारा है- भाजपा पार, रघुवर पार. दूसरी तरफ गोड्डा के स्थानीय मेला मैदान में आयोजित बदलाव यात्रा में श्री सोरेन ने कहा कि भाजपा सरकार के कारनामे को देखते हुए यह यात्रा शुरू की गयी है.
श्री सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार बनायें और भाजपा को भगायें. झामुमो की सरकार बनी, तो हर गांव में सरकारी किसान बैंक खोला जायेगा, जहां फसल के साथ सब्जी आदि भी खरीदी जायेगी. 25 करोड़ रुपये तक की ठेकेदारी का काम झारखंडियों को मिलेगा. कोई बाहरी काम नहीं करेगा.
प्रशांत ठाकुर पार्टी का पदाधिकारी नहीं : झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने भी उग्रवादी प्रशांत ठाकुर के झामुमो से जुड़े होने की बात को खारिज किया है़ कहा कि उग्रवादी संगठन से संबंध रखनेवाले प्रशांत को झामुमो नेता के रूप में उल्लेखित किया गया है, लेकिन पार्टी स्पष्ट करना चाहती है कि वर्तमान में वह पार्टी के किसी भी समिति या वर्ग संगठन के किसी भी स्तर पर पदाधिकारी नहीं है. झामुमो के सदस्य के रूप में उसके परिचय का पार्टी खंडन करती है़ इस तरह की बात तथ्य से परे है़
भाजपा ने कहा, गलत बोल रहे हेमंत प्रशांत ने पहनाया था चांदी का मुकुट
रांची : भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि उग्रवादी प्रशांत ठाकुर झामुमो का पदाधिकारी रहा है. झामुमो इस मामले में लीपापोती कर रहा है. वह पार्टी की ओर से अधिकृत बयान देता रहा है़ एक कार्यक्रम में वह पार्टी के नेता हेमंत सोरेन को चांदी का मुकुट पहनाते हुए भी सामने आया है़
वह पार्टी के कार्यक्रम में लगातार शामिल होता रहा है.आज खुद को फंसता देख झामुमो उससे कन्नी काट रहा है़ प्रशांत ठाकुर के कई बयान मीडिया में आये हैं. झामुमो का उग्रवादी के साथ नापाक गठबंधन जनता देख चुकी है़ झामुमो की राजनीति राज्यहित में नहीं है़
बदलाव नहीं, भटकाव यात्रा पर निकले हैं हेमंत सोरेन : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने कहा है कि हेमंत सोरेन बदलाव यात्रा पर नहीं, बल्कि भटकाव यात्रा पर निकले हैं. मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में नया झारखंड बन रहा है़
झामुमो जनता को विकास के रास्ते से भटकाने की साजिश बंद करे. आज झारखंड नहीं, बल्कि झामुमो को अपनी सोच और नीयत में बदलाव करने की जरूरत है़ आज झारखंड को झामुमो से मुक्ति की जरूरत है़ झामुमो जनता के लिए नहीं, बल्कि सत्ता के लिए बदलाव यात्रा कर रहा है. राज्य में सत्ता हासिल करने का झामुमो का सपना पूरा होनेवाला नहीं है़ हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री रहते राज्य को 10 वर्ष पीछे कर दिया़ ग्राम सभाओं को कमजोर किया गया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola