निशिकांत दुबे ने संसद में कहा, रॉबर्ट वाड्रा और संजय भंडारी के बीच रिश्ते का हो खुलासा...

नयी दिल्ली : संजय भंडारी ने ना केवल रॉबर्ट वाड्रा के लिए ज्यूरिख से जिनेवा जाने का टिकट खरीदा बल्कि लंदन और भारत में भी उनके लिए संपत्ति खरीदी, गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को लोकसभा के जीरो आवर में यह आरोप संजय भंडारी पर लगाया. निशिकांत दुबे ने यह आरोप भी […]
नयी दिल्ली : संजय भंडारी ने ना केवल रॉबर्ट वाड्रा के लिए ज्यूरिख से जिनेवा जाने का टिकट खरीदा बल्कि लंदन और भारत में भी उनके लिए संपत्ति खरीदी, गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को लोकसभा के जीरो आवर में यह आरोप संजय भंडारी पर लगाया.
निशिकांत दुबे ने यह आरोप भी लगाया कि 2009 के पिलाटस एयरक्राफ्ट सौदे में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया कि संजय भंडारी को इस मामले में कमीशन मिली थी और पैसा एक एकाउंट में डाला गया था.दुबे ने सरकार से यह आग्रह किया कि वह इस बात का खुलासा करे कि लंदन में भंडारी की कंपनी ने ब्रायनस्टन स्क्वायर में जो संपत्ति खरीदी है वह राष्ट्रीय दामाद रॉबर्ट वाड्रा की है या नहीं.
निशिकांत दुबे ने कहा कि मैं जानना चाहता हूं कि भंडारी ने लंदन में जो संपत्ति खरीदी उसका मालिक कौन है. गौरतलब है कि हथियार डीलर संजय भंडारी और रॉबर्ट वाड्रा के बीच नजदीकी होने की बात कही जाती रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




