गोड्डा : करंट की चपेट में आयी बाराती बस एक बच्ची की मौत, चार घायल

Updated at : 23 Apr 2019 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
गोड्डा : करंट की चपेट में आयी बाराती बस एक बच्ची की मौत, चार घायल

दुमका से बस पर सवार होकर लौट रही थी बारात पोड़ैयाहाट के रघुनाथपुर के पास हुई घटना हालचाल लेने पहुंचे सीएस व अन्य चिकित्सक गोड्डा : बराती से लदी बस में करंट दौड़ने से नौ वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मृत बच्ची कल्पना कुमारी परसोती […]

विज्ञापन

दुमका से बस पर सवार होकर लौट रही थी बारात

पोड़ैयाहाट के रघुनाथपुर के पास हुई घटना

हालचाल लेने पहुंचे सीएस व अन्य चिकित्सक

गोड्डा : बराती से लदी बस में करंट दौड़ने से नौ वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मृत बच्ची कल्पना कुमारी परसोती गांव के राजकुमार मिर्धा की बेटी थी. घटना पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के भरनो टोला के पास की है. जानकारी के अनुसार बस दुमका से बरात लेकर लौट रही थी. बस की छत पर बक्सा रखा हुआ था, जो 11 केवी तार के संपर्क में आ गया. करंट का झटका लगने के बाद छत पर बैठा जीवलाल मिर्घा नीचे गिर गया. आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्ची की मौत हो गयी थी.

ये लोग हुए घायल : घायलों में जीवलाल मिर्धा के सिर व चेहरे पर चोट है. वह बस की छत पर सवार था. वहीं अन्य घायलों में विनीता कुमारी (08) का पैर करंट लगने के कारण जल गया. देवेंद्र राय, गणेश सोरेन आदि को भी चोट आयी है. बताया जाता है कि बस पर कुल 38 से 40 लोग सवार थे. सभी को करंट का झटका लगा है.

कैसे हुआ हादसा : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस रघुनाथपुर से मुड़ कर सुगाबथान की ओर जा रही थी. इसी बीच बस पर रखा बक्सा 11केवी तार के संपर्क में आ गया. इसके बाद पूरी बस में करंट दौड़ गया.

मातम में बदला जश्न : पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के परसोती गांव का रहने वाला भैरव की शादी रविवार को थी. शादी के बाद सोमवार को दुमका से बस द्वारा बारात लौट रही थी. इसी बीच हादसा हो गया. परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले घर में उत्साह का माहौल था. अब घर में मातम है. अस्पताल पहुंची बच्ची की मां का रो रोकर कर बेहाल थी.

इलाज में जुटे डॉक्टर व कर्मी : डॉक्टर व कर्मियों ने घायलों के इलाज में काफी तत्परता दिखायी. डाॅ मंटू टेकरीवाल, डाॅ पीके सिन्हा, डाॅ जुनैद, डाॅ डीके ठाकुर घायलों के इलाज में लगे रहे. कर्मियों ने भी तेजी से घायलों की मरहम पट्टी की. सीएस डाॅ रामदेव पासवान अस्पताल पहुंच घायलों से मिले.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola