बाइक व टेंपो की टक्कर दो युवक घायल, रेफर

महगामा : थाना अंतर्गत मोहनपुर चर्च के पास टेंपो व बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार भगन गांव निवासी मुकेश सोरेन व संतोष सोरेन बाइक पर सवार होकर लाल मैदान से अपने घर भगन जा रहे थे. मोहनपुर चर्च के पास टेंपो की चपेट में […]
महगामा : थाना अंतर्गत मोहनपुर चर्च के पास टेंपो व बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार भगन गांव निवासी मुकेश सोरेन व संतोष सोरेन बाइक पर सवार होकर लाल मैदान से अपने घर भगन जा रहे थे. मोहनपुर चर्च के पास टेंपो की चपेट में आने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. आनन-फानन में ग्रामीणों ने दोनों घायल को महगामा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉ नुरूल हक ने प्राथमिक इलाज किया. चिकित्सक ने कहा कि दोनों युवक के सिर व पैर में अत्यधिक चोट लगने पर खून बहने के कारण बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




