हमें काफी कुछ सिखाता है आदिवासी संस्कृति

गोड्डा : विश्व आदिवासी दिवस को लेकर जिले भर में विभिन्न संगठनों की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिला मुख्यालय में फूलो-झानो स्मारक समिति की ओर से ग्राम प्रधान भरत हांसदा की अगुआई में फूलो- झानो, कारगिल चौक स्थित सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. सदर प्रखंड के गंगटा […]
गोड्डा : विश्व आदिवासी दिवस को लेकर जिले भर में विभिन्न संगठनों की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिला मुख्यालय में फूलो-झानो स्मारक समिति की ओर से ग्राम प्रधान भरत हांसदा की अगुआई में फूलो- झानो, कारगिल चौक स्थित सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. सदर प्रखंड के गंगटा स्थित गोडटांडी में ग्रामीणों के द्वारा पौधारोपण किया गया. समिति की ओर से नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन अपर समाहर्ता अनिल तिर्की,
नगर परिषद अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष वेणु चौबे, ग्राम प्रधान श्री हांसदा ने संयुक्त रूप से किया. इसके पूर्व अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. वक्ताओं ने कहा कि प्राकृतिक की रक्षा आदिवासी समाज के द्वारा ही की जाती है. आदिवासी संस्कृति हमें काफी कुछ सिखाता है. आदिवासियों की परंपराओं को सहेजने की जरूरत है. इस दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक ईश्वर हेंब्रम, जर्मन बास्की, महेंद्र सोरेन, पैट्रिक हांसदा, सुनील हांसदा, अनिता सोरेन, मनचन हांसदा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




