लालटेन के सहारे जिंदगी काट रहे मंझलाडीहवासी

शिकारीपाडा : शिकारीपाडा प्रखंड मे शहरपुर पंचायत के मंझलाडीह गांव मे ग्रामीण आज भी लालटेन युग में जीने को विवश है. उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में स्थित पहाड़िया आदिवासी बाहुल्य गांव की आबादी करीब 750 की है.गांव के तीनों टोलों का ट्रांसफाॅर्मर खराब हो गया है, साथ ही बिजली का पोल व तार भी क्षतिग्रस्त हो […]
शिकारीपाडा : शिकारीपाडा प्रखंड मे शहरपुर पंचायत के मंझलाडीह गांव मे ग्रामीण आज भी लालटेन युग में जीने को विवश है. उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में स्थित पहाड़िया आदिवासी बाहुल्य गांव की आबादी करीब 750 की है.गांव के तीनों टोलों का ट्रांसफाॅर्मर खराब हो गया है, साथ ही बिजली का पोल व तार भी क्षतिग्रस्त हो गया है. जिससे गांव में बिजली आपूर्ति बाधित है. ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. सबसे अधिक परेशानी बच्चों के पढ़ाई-लिखाई में होती हैं.
कई बार ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति को लेकर विभाग व स्थानीय जनप्रतिनिधियों से शिकायत की है, लेकिन किसी ने विद्युत आपूर्ति की सप्लाई को लेकर किसी ने कोई ठोस पहल नहीं किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




