मातृ व शिशु मृत्यु दर में कमी लाने की पहल

गोड्डा : गोड्डा के आइएमए भवन में गुरुवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इसमें एनआरएचएम की ओर से विभिन्न प्रखंडों से करीब 30 बीटीटी ने हिस्सा लिया, जिन्हें मातृ व शिशु मृत्यु दर में कमी लाने की जानकारी दी गयी. सीएस डॉ सीके शाही ने बताया कि गर्भावस्था धारण करने के […]
गोड्डा : गोड्डा के आइएमए भवन में गुरुवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इसमें एनआरएचएम की ओर से विभिन्न प्रखंडों से करीब 30 बीटीटी ने हिस्सा लिया, जिन्हें मातृ व शिशु मृत्यु दर में कमी लाने की जानकारी दी गयी. सीएस डॉ सीके शाही ने बताया कि गर्भावस्था धारण करने के बाद 42 सप्ताह तक गर्भवती की देखभाल आवश्यक है. उन्हें स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक करें.
सीएस डॉ शाही ने गर्भवती माता के शरीर में खून की कमी, ससमय संस्थागत प्रसव केंद्र में गर्भवती के पहुंचाने व सहिया को गर्भवती की जांच आदि करने को कहा. मौके पर एनआरएचएम के डीपीएम प्रदीप कुमार सिन्हा, रणधीर कुमार, विवेकानंद प्रसाद आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










