कोयला लदा ट्रक के साथ पांच गिरफ्तार

मिहिजाम : मिहिजाम गश्ती पुलिस ने गुरुवार रात कानगोई क्षेत्र में मुख्य सड़क से कोयला लदा ट्रक को जब्त किया है. साथ ही इस मामले में पुलिस ने ट्रक के चालक, खलासी सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया है. इसमें दो बंगाल का है. साथ ही 30 टन कोयला भी जब्त किया है. गश्ती […]
मिहिजाम : मिहिजाम गश्ती पुलिस ने गुरुवार रात कानगोई क्षेत्र में मुख्य सड़क से कोयला लदा ट्रक को जब्त किया है. साथ ही इस मामले में पुलिस ने ट्रक के चालक, खलासी सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया है. इसमें दो बंगाल का है. साथ ही 30 टन कोयला भी जब्त किया है. गश्ती के दौरान पुलिस ने शक पर ट्रक ट्रक संख्या डब्ल्यूबी 37 वाई 7238 को रोका. जांच किया तो काेयला निकला. इस पर ट्रक चालक कागजात की मांग की. चालक ने बताया कि काेयला बंगाल लाया जा रहा है और मिहिजाम मे हांसीपहाड़ी स्थित डालडा फैक्टरी में देना है. साथ ही एक कागजात भी दिया. संदेह होने पर ट्रक जब्त कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




